फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थानेसर अनाज मंडी के आढ़ती ने निगला जहर

Sun, 03 May 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नई अनाज मंडी थानेसर के एक आढ़ती की जहर निगलने से मौत हो गई। युवक की पहचान कैथल जिला के चुहड़ माजरा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय राममेहर के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 20 वर्षों से आकाश नगर थानेसर में रह रहा था और नई अनाज मंडी में आढ़त का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आढ़ती राममेहर ने दुकान पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
युवक के साले राजेश कुमार के अनुसार राममेहर पिछले कुछ समय से व्यापार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर मानसिक तनाव में थे। राममेहर अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। राममेहर का छोटा भाई अमेरिका में रहता है और बड़ा भाई गांव में खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर कृष्णा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें