फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला शतरंज प्रतियोगिता में थानेसर का दबदबा, दो वर्गों में जीती टीम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय एसजीएफआई शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्या​र्थी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय एसजीएफआई शतरंज प्रतियोगिता में थानेसर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग की टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। वहीं अंडर-17 वर्ग में शाहाबाद की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के आधार पर तीनों आयु वर्गों के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के टीम परिणामों में अंडर-14 वर्ग में थानेसर ने 15 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। शाहाबाद आठ अंकों के साथ दूसरे तथा लाडवा चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में शाहाबाद 11 अंकों के साथ विजेता बना जबकि थानेसर 9.5 अंकों के साथ दूसरे और लाडवा 5.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में थानेसर ने 15 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। लाडवा 5.5 अंकों के साथ दूसरे तथा शाहाबाद पांच अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 वर्ग में शितीज़, रेहान, प्रिंस कुमार, विराट सैनी और लविश कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जबकि मेहर सिंह सैनी और शौर्य को स्टैंडबाय रखा गया। अंडर-17 वर्ग में दक्ष शर्मा, हरसिमरन सिंह, विवान चौधरी, अक्षयांश सिरोही और तेजस को राज्य स्तरीय टीम में जगह मिली। अक्षत अरोड़ा और जश्न सैनी स्टैंडबाय खिलाड़ी रहेंगे।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में ईरांश सेठी, अभिराज गौर, देवांश माहेश्वरी, अक्षांश मलिक और आदित्य कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस वर्ग में चांचल कौशिक को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। जिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें