फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थांदडो रोड का निर्माण अधर में, तोड़े जाने के बाद सुध नहीं ली

विज्ञापन
इस्माईलाबाद।  थांदडो रोड की खस्ता हालत। संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव थांदडो को शहर से जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हालत के चलते राहगीरों व ग्राम वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के पुन: निर्माण के लिए करीब एक महीना पहले विभाग की ओर से सड़क की ऊपर की सतह उखाड़ी गई थी लेकिन उसके बाद विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राहगीर बलजीत सिंह, जसवीर सिंह, नैब सिंह, धर्म सिंह आदि ने बताया कि सड़क के उखाड़ने से रोडे निकल आए हैं जिनसे फिसल कर दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं लेकिन पिछले दो माह से विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते लोगों में रोष पनप रहा है।
उन्होंने बताया कि यह सड़क गांव जैतपुरा, जोधपुर, जंधेडी, बालापुर, कलावड़, दानीपुर, तंगोली, जखवाला को जोड़ते हुए आगे पटियाला रोड से जुड़ती है जिसके चलते इस सड़क पर चहल पहल भी अधिक रहती है। विभाग को चाहिए कि इस सड़क को प्राथमिकता के साथ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही विभाग की ओर से इस तरफ कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो उन्हें मजबूर होकर सड़कों पर आना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

इस्माईलाबाद।  थांदडो रोड की खस्ता हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें