फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू परीक्षा परिणाम शाखा की सुपरिंटेंडेंट के घर 8 लाख की चोरी

Sat, 23 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
चोरी के बाद आपबीती बताता पुनीत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केयू परीक्षा परिणाम शाखा की सुप्रीडेंट के केयू परिसर में सूने पड़े घर डी- 124 में घुसकर चोरों ने आभूषण व नकदी सहित लगभग 8 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा शुक्रवार देर सांय उस समय हुआ जब सुप्रीडेंट अपने प्रो बेटे के साथ घर पहुंची। सुप्रीडेंट राजकुमारी हिसार स्थित डीएन कालेज में एसिस्टेंट प्रो बेटे पुनीत के पास पिछले चार दिनों से गई हुई थी।
विज्ञापन


देर सांय जब वह घर लौटी तो घर की रसोई की खिड़की टूटी हुई मिली। घर का ताला खोला तो अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ मिला, जिसे देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही पुलिस को सूचित किया और केयूके थाना प्रभारी ओमपाल व थर्ड गेट चौकी प्रभारी तरसेम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ समय के दौरान ही फिंगर प्रिंट टीम भी पहुंची और घटनास्थल का पूरा जायजा लिया। पुलिस को दी शिकायत में सुप्रीडेंट राजकुमारी ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि घर में रखी सभी अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले है तो कपड़े व अन्य सामान भी बिखरा हुआ मिला है।

उन्होंने आभूषण व नकदी सहित लगभग 8 लाख रुपये की चोरी किए जाने के आरोप लगाए है। उधर रसोई की बेहद छोटी खिड़की से चोर कैसे घर के अंदर घुसे, यह पुलिस व आसपास के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी समझ नहीं आया।
विज्ञापन


चोर छोड़ गए हथियार
घर के अंदर चोरों ने जहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया वही वह जाते समय एक सरिया व चाकू भी वहीं पर छोड़ गए। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वही पुलिस ने अन्य जांच भी शुरू कर दी है।
लाइटें खराब पड़ी तो सीसी टीवी कैमरे लगे ही नहीं

चोरी की इस वारदात से केयू परिसर में सुरक्षा के दावों की पोल भी खुलकर सामने आ गई है। अधिकारियों के लिये बनाए गये इन घरों के बाहर ही कई दिनों से लाइटें खराब पड़ी हुई है तो वहीं केयू प्रशासन आज तक भी यहां सीसीटीवी कैमरे नहंीं लगवा पाया है।

10 दिनों में चोरी की चौथी वारदात
केयू कर्मचारियों में चोरों का आतंक बना हुआ है। जिसके चलते ही अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में इनका भय रहने लगा है। कई कर्मचारियों ने बताया कि इसी कॉलोनी में पिछले 10 दिनों में ही यह चौथी वारदात है, लेकिन किसी भी घटना के आरोपी काबू नहीं किए जा सके है। जिससे केयू आवासीय परिसर में सुरक्षा व कानून व्यवस्था की भी पोल खुल रही है।

 कर रहे है मामले की जांच : ओमपाल
केयूके थाना प्रभारी ओमपाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस व फिंगर प्रिंट टीम के साथ घटना स्थल का जायजा ले लिया है और मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें