फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बदमाशों का आतंक: रुमल गांव के युवक की तेजधार हथियार से हत्या, चार बच्चों के पिता थे मृतक

Sat, 04 Oct 2025 08:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

योग हर रोज की तरह शुक्रवार रात काम निपटाकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव रुमल की ओर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-152 पर पेहवा क्षेत्र में पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पेहवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक रुमल गांव के मलिकपुर निवासी योग थे, जो स्थानीय एक आढ़ती के पास काम करते थे। यह घटना हाईवे पर सनसनी फैला रही है, और पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मृतक चार बच्चों के पिता थे और परिवार का एकमात्र सहारा थे, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


काम से लौटते समय हमलाप्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, योग हर रोज की तरह शुक्रवार रात काम निपटाकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव रुमल की ओर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-152 पर पेहवा क्षेत्र में पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे योग बुरी तरह घायल हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।किसी तरह घायल योग को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने नेशलन हाईवे किया जाम 

रुमल सिंह की हत्या को लेकर परिजन भड़क गए और नेशनल हाईवे-52 को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मनाने का प्रयास किया। फिलहाल परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं। 35 वर्षीय रुमल के चार बच्चे हैं और वही पूरे परिवार का सहारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें