फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गणित प्रश्नोत्तरी में टेरेसा हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते ​​शि​क्षि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले और दूसरे भाग में टेरेसा हाउस विजेता रहा। वहीं तीसरे भाग में इंदिरा हाउस और चौथे भाग में कल्पना हाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कक्षाओं को चार भागों में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता के पहले भाग में पहली से दूसरी कक्षा, दूसरे भाग में तीसरी से पांचवीं, तीसरे भाग में छठी से आठवीं और चौथे भाग में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र शामिल रहे। प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं से छह-छह की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गीता शर्मा ने छात्रों को महान गणितज्ञ रामानुजन जैसी महान प्रतिभाओं के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए कहा। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक ईश्वर सिंह, उपाध्यक्ष रेखा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें