फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश पकड़ने का टेंडर जारी

विज्ञापन
रात के समय सड़क पर विचरण करते गोवंश। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बेसहारा गोवंश को गोशालाओं तक पहुंचाने व पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद ने योजना तैयार कर ली है। इस योजना के तहत सबसे पहले नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर के लिए तीन अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी है।
उन्होंने बताया कि शहर में पालतू पशुओं को सड़कों पर बेसहारा छोड़ने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। पहली बार पशुओं को छोड़ने पर पकड़े जाने पर 5100 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 11 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। गोवंश की देखरेख के लिए मथाना व बारना गोशाला को दो-दो लाख रुपये की राशि जल्द ही दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में दिन प्रतिदिन बेसहारा पशुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। इन दिनों में लोग अपने पशुओं को शहर में छोड़ जाते है। पिछले वर्ष भी इसी सीजन में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ गई थी और नगर परिषद के प्रयासों से सारे बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक छोड़ा गया था। इस साल भी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को देखते हुए नगर परिषद को टेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे। इस पर नगर परिषद ने शर्तों के साथ 27 जुलाई को टेंडर जारी कर दिया था। इस टेंडर के लिए प्रार्थी तीन अगस्त तक अपना आवेदन दाखिल कर सकता है। टेंडर के बाद संबंधित एजेंसी बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने का काम शुरू कर देगी और लोगों को राहत मिलेगी। इस समय नगर परिषद के कर्मचारी बेसहारा गोवंश पकड़ रहे है।
विज्ञापन

ठेकेदार को बेसहारा पशुओं की शिकायत प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अंदर पशुओं को पकड़ना होगा। अगर ऐसा न पाए जाने पर नगर परिषद को ठेकेदार पर पांच हजार रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगाने का अधिकार होगा। ठेकेदार की ओर से पकड़े पशुओं के मालिक को पशु छुड़वाने के लिए जुर्माने की राशि नगर परिषद में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें