फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बढ़ेगा तापमान, लू बढ़ाएगी लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सूरज निकलते ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाती है। दोपहर के समय यह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच जाता है। इसके साथ ही लू भी लोगाें की मुश्किलें बढ़ाती है। ग्रामीण अंचलों की सड़कों पर सन्नाटे जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हुए नजर आते हैं।तो वहीं ज्यादातर लोग घरों, दुकानों के अंदर कूलर व एसी चलाकर गर्मी से राहत पाते हैं। वीरवार को भी मौसम के तेवर तल्ख रहे। गर्मी ने दिनभर लोगों को सताया। तेज धूप के चलते दोपहर तक पारा 42 डिग्री तक जा पहुंचा और लू चलने लगी। तेज धूप और लू के चलने से लोगों को दिनभर परेशानियां झेलनी पड़ी। दोपहर के समय गर्मी बढ़ने और लू चलने के कारण बाजार में भी सन्नाटे जैसे हालात बने रहे। दुकानदार ग्राहकों को इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


वहीं गर्मी से राहत पाने के लिए जहां लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सेवन किया तो वहीं कूलर, पंखों और एसी का सहारा भी लिया। दिनभर लू चलती रही और लू से बचने के लिए सड़कों से गुजर रहे राहगीर भी लू से बचने के लिए मुंह ढककर गुजरते दिखाई दिए। वीरवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब तेज धूप के चलते जहां तापमान में बढ़ोतरी होगी तो वहीं लू भी लोगों को सताएगी।

कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ने से सब्जियों की फसलों पर असर पड़ने की संभावना बनी हुई हैं। जब तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने लगता है तो सब्जियों की फसलों में फूल कम बनने की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ता है। गर्मी से सब्जियों की फसलों को बचाने के लिए सुबह और सायं के समय हल्की सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें