फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, अभी और बढ़ने के आसार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में आए बदलाव के चलते पकने के करीब पहुंची गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के कारण अब अधिक गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि सुबह के समय और देर शाम तक अभी ठंडक बनी हुई है लेकिन दोपहर में पारा पहले के बजाय काफी बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 के आसपास पहुंच गया है। इसके साथ ही गर्मी के कारण गेहूं की फसल भी पकने की करीब पहुंचने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को तापमान बढ़ने की संभावना रहेगी। अनुमान है कि तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं कृषि विभाग ने भी फसल को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि किसानों की फसल इन दिनों पकने की स्थिति में है। अचानक बढ़ी गर्मी की स्थिति थोड़ी चिंताजनक रहेगी। सूखे से बचने के लिए मिट्टी में नमी बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए किसान समय-समय पर सिंचाई करते रहें। नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता है। इससे समय पर समाधान निकालने में काफी मदद मिलेगी। फसल सुरक्षित रखने के लिए किसानों के अंदर जागरुकता का भाव रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें