फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेजस ने ड्रैगन बोट में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के छात्र ने तेजस यादव ने इंटरनेशनल कनोई फेडरेशन के ड्रैगन बोट खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर कुवि का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकाया है। तेजस की इस उपलब्धि को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ने एक बार फिर से अपने उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय कनोई फेडरेशन द्वारा आयोजित विश्व प्रतियोगिता में भारत की झोली में एक और कांस्य पदक डाला है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ी व संस्थान के शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कुवि के विद्यार्थी देश-विदेश में विवि का नाम रोशन कर रहे हैं। शिक्षा, शोध और खेल में लगातार उपलब्धियां आना कड़ी मेहनत और लग्न का परिणाम है।
संस्थान की निदेशिका प्रो. सुशीला चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता फिलीपींस देश द्वारा नवंबर महीने के पहले सप्ताह में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे भारतवर्ष से चुनिंदा खिलाड़ी का चयन हुआ था। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के छात्र तेजस यादव ने भी भाग लिया था और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ड्रैगन बोट खेल में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर संस्थान निदेशक प्रो. सुशीला चौहान और अन्य शिक्षकों ने तेजस का स्वागत किया और दूसरे विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यार्थियों को प्रत्येक विधा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा एक खेल जीवन में जरूर खेलना चाहिए। इस मौके पर खेल कमेटी की कनवीनर डॉ़ कृष्णा अग्रवाल, उप-निदेशक डॉ़ रमेश सिरोही सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें