फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तहसीलदार नवनीत ने संभाला पदभार, किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। तहसीलदार नवनीत ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से मुलाकात कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले दिन उन्होंने नजूल, रजिस्ट्री, नामांतरण, भूमि विवाद आदि से संबंधित फाइलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और किसी को भी अनावश्यक परेशान न किया जाए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, तहसील स्टाफ और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने नवनीत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें