फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कटी पतंग के चक्कर में कट गई जिंदगी की डोर, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया किशोर, इकलौता था कुणाल

Fri, 17 Jan 2025 08:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद (हरियाणा)

सार

कटी पतंग को लेने गया किशोर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने के किशोर की मौत हो गई। घटना कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद की है। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में हाईवे पर स्थित पानी की टंकी के निकट कटी पतंग पकड़ने के चक्कर में एक 12 वर्षीय किशोर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। बच्चे की दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने हो जाने से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घर में इकलौते बेटे की मौत से मातम पसर गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैनी मोहल्ला में रहने वाले संजीव कुमार का 12 वर्षीय इकलौता बेटा कुणाल सैनी शुक्रवार को पानी की टंकी के निकट लगी कुलचे की रेहड़ी से कुलचा खा रहा था। उसी समय एक पतंग आकर निकट से जा रही बिजली की हाई टेंशन तार में अटक गई। उस पतंग के साथ तांबे की तार भी लटकी हुई थी। जैसे ही उसने पतंग को पकड़ने के लिए हाथ डाला तो वह करंट की चपेट में आ गया और उसके पैर, पेट आदि से चिंगारियां निकली। 

जैसे तैसे कर लोगों ने उसे तारों से छुड़वाया। तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। इसका पता चलते ही परिजन आनन-फानन में उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वे उसे अंबाला के अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


पांचवी कक्षा का छात्र था कुणाल
12 वर्षीय कुणाल सैनी इस्माइलाबाद के गुरुनानक वाटिका स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था और अपने माता पिता इकलौता बेटा था। हाई वोल्टेज की चपेट में आने से घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से माता पिता व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। बच्चे की दर्दनाक मौत से कस्बे में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें