इस्माईलाबाद। पुलिस ने नारायणगढ़ मोहल्ला के रहने वाले एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरसेवक के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 10 बोतल शराब मिली। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।