फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केवी घुमारवीं, सैंज और बेहोली समालखा की टीम ने जीता खिताब

Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केवीएस खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन केवीएस क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को देव गुरुकुल, शाहाबाद में समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में अंडर-14 वॉलीबॉल का खिताब केवी घुमारवीं हिमाचल प्रदेश, अंडर-17 वॉलीबॉल का खिताब केवी सैंज हिमाचल प्रदेश और अंडर-17 कबड्डी का खिताब केवी बेहोली समालखा ने अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में केवी फतेहाबाद के युवराज विजेता रहे।
विज्ञापन


अंडर-14 वॉलीबॉल में केवी सराहन ने दूसरा और केवी पालुवास ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वॉलीबॉल में केवी नादौन उपविजेता तथा केवी मानेसर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 कबड्डी में केवी सुबाथू ने रजत और केवी नाहरा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 शतरंज में केवी झज्जर के नक्ष दूसरे और केवी योल कैंट (हिमाचल प्रदेश) के आरव तीसरे स्थान पर रहे।

समापन समारोह में केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर आजाद ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल और पढ़ाई दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मेजबान केंद्रीय विद्यालय मथाना के प्राचार्य बस्ती राम और प्राचार्य अजीत कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। समापन समारोह में देव गुरुकुल के निदेशक मेन पाल शर्मा, प्राचार्य विकास दहिया, उप प्राचार्य अशोक कुमार, विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


बॉक्स

खेल और विजेता रहीं टीमें

अंडर-14 वॉलीबॉल

- प्रथम : केवी घुमारवीं (हिमाचल प्रदेश)
- द्वितीय : केवी सराहन (हिमाचल प्रदेश)
- तृतीय : केवी पालुवास (हरियाणा)

अंडर-17 वॉलीबॉल

- प्रथम : केवी सैंज (हिमाचल प्रदेश)
- द्वितीय : केवी नादौन (हिमाचल प्रदेश)
-तृतीय : केवी मानेसर (हरियाणा)

अंडर-17 कबड्डी

- प्रथम : केवी बेहोली (समालखा)
- द्वितीय : केवी सुबाथू (हिमाचल प्रदेश)
- तृतीय : केवी नाहरा (हरियाणा)

अंडर-14 शतरंज

- प्रथम : युवराज (केवी फतेहाबाद)
- द्वितीय : नक्ष (केवी झज्जर)
- तृतीय : आरव (केवी योल कैंट, हिमाचल प्रदेश)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें