संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। केबी स्कॉलर्स स्कूल में हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए हिंदी दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर स्कूल में लेखन प्रतिस्पर्धा, कविता गायन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम प्रेमचंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने पूरे उत्साह से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम प्रेमचंद टीम में शामिल रिद्विमा, मानवी व हरमन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम तुलसीदास में शामिल पलक, मनवीर और तपस्या ने द्वितीय स्थान पाया।
स्लोगन में गौराक्ष ने प्रथम और मन्नत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता गायन में इकनूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेखन कौशल में जसप्रीत, गुरनूर, इशमीत ने प्रथम और दिग्विजय, यशमीत, आरोही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले स्कूल के संचालक डॉ. एससी जिंदल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई, जिसके चलते 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।