इस्माईलाबाद। मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति के लिए सीबीएसई की ओर से निर्धारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रिसोर्स पर्सन डॉ. गौरव गर्ग एवं स्कूल प्रधानाचार्य डॉ़ रचना बत्रा के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों की सहभागिता रही। स्कूल की प्रधानाचार्य रचना बत्रा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों को तरह-तरह के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षकों के लिए सहायक सिद्ध होती हैं जिससे विद्यार्थियों को सहज ढंग से शिक्षित किया जा सके। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।