कुरुक्षेत्र। मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जमकर रोष जताया और मांगों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक को शिक्षा विभाग के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संदीप चौहान ने बताया कि यदि सरकार स्कूल मर्ज करने का फैसला वापस नहीं लेती है तो संगठन को मजबूरन संघर्ष का रास्ता पकड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मिड डे मील की जो कुकिंग राशि शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई है उस नए मेन्यू के अनुसार मिड डे मील तैयार करना असंभव है। इसके अतिरिक्त एलएटीसी, परिवार पहचान पत्र, स्वीपर, बीएओ सहित कई मुद्दों का विरोध जताया। इस मौके पर संदीप चौहान, देव, दलीप, नरेश, राजेंद्र, मनोज, सतीश भरद्वाज, रमेश रंगा, बलवान सिंह, नरेंद्र, रवींद्र, राकेश, अशोक, वरुण सहित अन्य मौजूद रहे।