फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री शिव शक्ति सेवा मंडल ने श्री दुखभंजन मंदिर में लगाया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में श्री शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में साधु-संतों सहित आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री शिव शक्ति सेवा मंडल कुरुक्षेत्र की ओर से 33वां कांवड़ सेवा शिविर श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में लगाया गया।
विज्ञापन

मंडल की ओर से प्रतिदिन कांवड़ियों के लिए नि:शुल्क जल सेवा, चिकित्सा सेवा तथा भोजन व विश्राम की व्यवस्था की गई। यह सभी नगर वासियों के सहयोग से किया जाता है। श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के संरक्षक दर्शन पुरी ने बताया कि मंडल पिछले 32 वर्षों से कांवड़ शिविर का आयोजन करता आ रहा है। मंडल के चेयरमैन डाॅ. एमके मौदगिल व कैशियर वेद प्रकाश ग्रोवर ने बताया कि मंडल अपनी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को संपन्न लोगों के सहयोग से करता है।
इस बार कांवड़ शिविर की विशेषता यह रही कि लोगों ने दैनिक भंडारों में पूर्ण सहयोग किया। प्रतिदिन लोगों ने शाम की आरती में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें