कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए गए शिक्षक योगेश आर्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय डेरा रामपुरा सेक्टर दो के प्राथमिक अध्यापक योगेश आर्य को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार द्वारा सम्मानित किए जाने से विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। उन्हें स्कूल मुख्य शिक्षक कविता व अन्य शिक्षकों ने बधाई दी तो वहीं विद्यार्थियों के और बेहतर विकास के लिए गतिविधियां कराए जाने पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। बच्चों में नैतिक मूल्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही है। पौध रोपण से लेकर अन्य गतिविधियां भी दिनचर्या का हिस्सा रहती है, जिसमें विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रमुखता दी जाती है। इससे उनमें पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ रहा है तो समाज व देश के प्रति कार्य करने का जज्बा भी पैदा हो रहा है। विद्यार्थियों में हर समय उत्साह बना रहता है। योगेश आर्य ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तो प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।