फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को योग के फायदे बताए

विज्ञापन
स्कूल में विश्व रिकॉर्ड धारक संदीप आर्य को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11वीं कक्षा के छात्रों के संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया। सूर्य नमस्कार आसन (36 घंटे 12 मिनट) में विश्व रिकॉर्ड धारक संदीप आर्य ने योगाचार्य कमल किशोर के साथ विद्यार्थियों को योग के फायदे बताए।
उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि सुबह 4 बजे उठकर योगासन और व्यायाम करना चाहिए। किसी भी कार्य में निरंतरता वांछित सफलता दिलाएगी। छात्रों को घर का बना खाना खाना चाहिए व जंक फूड से बचना चाहिए। संदीप आर्य ने छात्रों को बताया कि उन्होंने योगासन के कारण कभी भी दवा का सेवन नहीं किया है। छात्रों को सुबह पढ़ना चाहिए, क्योंकि दिमाग तरोताजा रहता है और दिमाग पढ़ाई पर बेहतर ध्यान देता है। छात्रों के प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने ऊंचाई बढ़ाने के लिए कुछ आसन सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगाचार्य कमल किशोर ने भी छात्रों को योग आसनों से अवगत कराया और उन्हें अपने मानसिक और शारीरिक सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए आसन का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं स्कूल के प्राचार्य धर्मेंद्र खेड़ा ने कहा कि विद्यार्थी खराब आदतों से दूरी बनाकर अपने जीवन में सफलता के लिए अनुशासन का पालन करें। शाकाहार, प्राणायाम व योग के बल पर एक योगी साधारण से असाधारण कार्य करने में सक्षम हो सकता है। इस मौके पर पूनम शर्मा, संजय कुमार, सीमा पोपली, कुलदीप राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें