फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किताबी पढ़ाई से आगे छात्राओं को सिखाए जीवन कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक हुनर और आत्मविश्वास भी जीवन में सफलता के लिए जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से दयानंद महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए आयोजित 14 साप्ताहिक कार्यशालाओं का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशालाओं के दौरान छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल कौशल, करियर, स्वास्थ्य, कला, पर्यटन और प्रबंधन जैसे विषयों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, मानसिक गणित, व्यायाम, पंजाबी लोकगीत, बेकिंग और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों के गुर भी सीखे। करियर संबंधी सत्रों में सामान्य अध्ययन, साक्षात्कार और मॉक इंटरव्यू की तकनीक समझाई गई। वहीं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से प्रस्तुतीकरण और दृश्यात्मक कहानी-कथन के तरीके भी बताए गए।
प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करना भी है। कार्यशालाओं का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ और जीवन कौशल पाठ्यक्रम परिषद ने किया। इनके समन्वय में डॉ. उर्मिला पंघाल और अंजु चावला की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें