फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ताइक्वांडो चैंपियंस ट्रॉफी में टीसीए एमडीयू रोहतक प्रथम, ब्लैक टाइगर हरियाणा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चैंपियंस ट्रॉफी ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन-5 की पदक तालिका में टीसीए एमडीयू रोहतक ने पहला स्थान हासिल किया। टीम ने 14 स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीते। ब्लैक टाइगर हरियाणा सात स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। राम ताइक्वांडो अकादमी ने छह स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस बार प्रतियोगिता में मुकाबलों की पूरी व्यवस्था भी डिजिटल रखी गई। स्कोर बोर्ड से लेकर स्कोर काउंटर तक डिजिटल व्यवस्था का इस्तेमाल किया गया। खिलाड़ियों के मुकाबलों का स्कोर दिखाने के लिए डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गई, जिससे प्रतियोगिता के संचालन में तकनीक का उपयोग किया गया। बता दें कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। सब जूनियर बालक वर्ग के अंडर-27 किलोग्राम भार वर्ग में राम ताइक्वांडो अकादमी के नेगी विवान प्रथम, करनाल के निकुंज द्वितीय रहे। स्पार्टन्स ताइक्वांडो क्लब के दक्ष और ब्लैक टाइगर हरियाणा के राज ध्रुव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-29 किलोग्राम में वॉरियर्स ताइक्वांडो अकादमी के सैनी नक्ष प्रथम, राम ताइक्वांडो अकादमी के अयान भारद्वाज द्वितीय रहे। कैट करनाल के विवान गुप्ता और सनराइज मार्शल आर्ट्स के यश तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-32 किलोग्राम में ब्लैक टाइगर हरियाणा के दीपांशु ने पहला और स्पार्टन्स ताइक्वांडो अकादमी के कार्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-38 किलोग्राम में कैट करनाल के रणविजय सिंह प्रथम, रयान द्वितीय और राम ताइक्वांडो अकादमी के कुंज तृतीय रहे। अंडर-41 किलोग्राम में वॉरियर्स ताइक्वांडो अकादमी की कशिश प्रथम और कुंज द्वितीय रहे। शाह सतनाम जी ताइक्वांडो अकादमी के लक्ष्य और राम ताइक्वांडो अकादमी के अथर्व गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।

सीनियर महिला अंडर-46 किलोग्राम में सनराइज मार्शल आर्ट्स की खुशी प्रथम, आरके ताइक्वांडो क्लब की दिशा द्वितीय और टीसीए एमडीयू रोहतक की वंशिका तृतीय रही। अंडर-57 किलोग्राम में टीसीए एमडीयू रोहतक की अर्चिका प्रथम, खुशी द्वितीय और आरके ताइक्वांडो क्लब की निवेदिता तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें