फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को टैक्सी स्टैंड पर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात पुलिस की टीम ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए।
विज्ञापन

डीएसपी यातायात रोहताश कुमार और थाना यातायात शहर प्रभारी निरीक्षक राम करण ने टैक्सी चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और रोकथाम पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि छोटी सी असावधानी से दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है।
डीएसपी ने कहा कि दुर्घटना के समय घायल की मदद करना प्राथमिकता होनी चाहिए न कि वीडियो बनाना। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को सरकार पांच हजार रुपये का पुरस्कार देती है। चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, रिफ्लेक्टर टेप का उपयोग करने और सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें