फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की हत्या का मामला : हत्यारोपी दोनों युवक दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। टैक्सी चालक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपी अंशुल व धीरज उर्फ मोनू निवासी पिपली को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हरिद्वार न ले जाने पर आरोपियों ने रिंकू पर हमला किया था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में विपिन कुमार निवासी गणेश कॉलोनी ने बताया था कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे पिपली चौक के पास उसके बड़े भाई रिंकू को लड़ाई-झगड़े में चाकू मार दिया था। एलएनजेपी अस्पताल में उसके भाई की मौत हो गई थी। आरोपी अंशुल, अजय राणा उर्फ अज्जू, धीरज उर्फ मोनू, रवि व अन्य चार-पांच युवकों ने जूस की दुकान पर बैठे उसके भाई पर हमला किया था। अंशुल, अजय, रवि व अन्य ने उसके भाई रिंकू को पकड़ लिया और धीरज ने रिंकू के दाहिने कंधे पर चाकू घोंप दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी अंशुल व धीरज को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें