कुरुक्षेत्र। लोन दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद उर्फ महेश निवासी खोजकीपुर जिला अंबाला के कब्जे से छह हजार रुपये बरामद हुए। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में दीपक कुमार निवासी सैनी मोहल्ला पिहोवा ने बताया था कि उसने लोन लेने के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में उसकी एक एजेंट तारकेश्वर निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी कुरुक्षेत्र से बात हुई थी। आरोपी ने छानबीन और फोटोग्राफ लेने के लिए उसके पास महेश को भेजा था। महेश ने लोन के संबंध में उसका फोन लेकर उसकी बैंक की एप के साथ छेड़खानी की थी।
उसी शाम को उसकी पत्नी के खाते से दो लाख रुपये कटने का मैसेज मिला था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी विनोद उर्फ महेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से छह हजार रुपये बरामद किए गए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।