फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय हिंदी दिवस प्रतियोगिता में तनुश्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

Wed, 17 Sep 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति पर आधारित राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने की। मुख्य वक्ता हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी रहे।
कार्यक्रम में कुल 25 कॉलेजों के 106 प्रतिभागियों के पंजीकरण आवेदन प्राप्त हुए। प्रत्येक प्रतिभागी को अपनी स्वयं रचित कविता एवं अन्य लेखक की रचित कविता के लिए चार से छह मिनट का समय दिया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर दिनेश दधीचि, प्रो. सीडीएस कौशल, प्रो. रेणू दहिया ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तनुश्री एसडी कॉलेज अंबाला कैंट, दूसरा पुरस्कार प्रद्युमन शर्मा एसडी कॉलेज अंबाला, तीसरा पुरस्कार लवीका वर्मा राजकीय कॉलेज अंबाला ने जीता।प्रथम सांत्वना पुरस्कार महक डीएमएम कॉलेज को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की प्राचार्या प्रो. रीटा, डॉ. वंदना, डॉ. हरिओम फुलिया, प्रो. कुसुमलता, डॉ. अजायब सिंह, डॉ. मधुदीप, डॉ. रोमा, डॉ. अभिनव, डॉ. तपेश किरण, डॉ. रोशन मस्ताना, डॉ. प्रदीप राय, कंचन शर्मा, रितु सहित शिक्षक एवं विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें