फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तानिया रानी प्रथम

विज्ञापन
पिहोवा।  राजकीय महाविद्यालय भेरियां में विश्व जल दिवस पर जागरुकता रैली निकालते विद्यार्थी। विज्
विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में विश्व जल दिवस के अवसर पर भूगोल विभाग, इको क्लब, पर्यावरण समिति, नेचर इंटरप्रेटेशन सेंटर, इतिहास विभाग एवं एनएसएस के सहयोग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं जल संरक्षण पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि प्रति वर्ष विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है, ताकि पानी के महत्व को समझा जा सके और जल के सही उपयोग और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक जल संकट, जल प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तानिया रानी, द्वितीय स्थान इंदी एवं तृतीय स्थान इंशिका ने हासिल किया।
विज्ञापन

इको क्लब प्रभारी प्रो. जितेंद्र ने बताया कि विश्व जल दिवस का विषय ग्लेशियर संरक्षण है। ग्लेशियर जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनका पिघला हुआ पानी पीने के पानी, कृषि, उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्यक है। एनएसएस अधिकारी प्रो. अमित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जल संरक्षण, जल प्रबंधन, जल की आवश्यकता, जल की महत्ता आदि विषयों पर पोस्टर बनाए गए। इस मौके पर प्रो. रिंकू भुंबक, डॉ दीपक, प्रो.अलका, पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें