कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन ने बढ़ते कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा 40 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, इसलिए सुरक्षित ड्राइविंग अपनाना अनिवार्य है। जिला पुलिस ने दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।
जिले के पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती ठंड के साथ घना कोहरा दृश्यता कम कर देता है जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। जिला यातायात पुलिस सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा रही है और चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रही है।
एडवाइजरी में कोहरे में ड्राइविंग के दौरान क्या करें
- सभी यातायात नियमों का पालन करें, इंडीकेटर का लगातार उपयोग करें।
- लो बीम हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स चालू रखें, हाई बीम से बचें।
- आगे चलते वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, मोड़ पर हॉर्न बजाएं।
- रिफ्लेक्टर टेप और रेडियम स्टीकर्स लगवाएं, आवश्यक हो तभी बाहर निकलें।
क्या न करें
- ओवरटेकिंग, फोन पर बात या म्यूजिक न चलाएं।
- नशे में या ओवरलोड वाहन न चलाएं, बीच सड़क पर वाहन न रोकें।
- गति धीमी रखें ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।