फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएड और एमएड में लें दाखिला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो. ज्योति खजूरिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49 विभागों में यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मई से जारी है, जिसमें इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकता है। इसी के तहत कुवि शिक्षा विभाग में दाखिला के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग की स्थापना 1963 में हुई थी। यह देश में शिक्षक शिक्षा, विशेष शिक्षा और शैक्षिक अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसकी स्थापना एनसीटीई से पहले हुई थी। विभाग द्वारा चार पाठ्यक्रम एमएड (सामान्य), एमएड (विशेष), बीएड (विशेष) और एमए शिक्षा चलाए जा रहे हैं। एमएड विशेष (वीआई) में 15 सीटें, बीएड विशेष (वीआई) में 30 सीटें और एमए शिक्षा में 15 सीटों पर इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एमएड (सामान्य) में 30 सीटों के लिए प्रवेश कार्यक्रम और अन्य जानकारी बाद में अधिसूचित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की अध्यक्ष प्रो. ज्योति खजूरिया ने बताया कि विभाग के पूर्व छात्रों ने कुलपति, राष्ट्रीय संस्थानों और संगठनों में डीन, प्रोफेसर और अन्य प्रतिष्ठित पदों (राज्य लोक सेवा आयोग) के रूप में देश और विदेश में अकादमिक और प्रशासनिक नेतृत्व प्रदान किया है। एजुकेशन में शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों के लिए भविष्य में कॅरिअर की संभावनाएं अधिक हैं। इसके बाद विद्यार्थी शिक्षक, पाठ्यक्रम डेवलपर, सामग्री डेवलपर, विशेष शिक्षक, संसाधन कक्ष शिक्षक, ब्रेल प्रशिक्षक क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के बाहर भी विभिन्न स्तरों पर शिक्षण पदों पर छात्रों को रखा गया। साथ ही, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में विशेष शिक्षक के रूप में विशेष शिक्षा कार्यक्रम में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें