फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो टैग करना पड़ेगा भारी

विज्ञापन
लाडवा। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा।
विज्ञापन
लाडवा। सोशल साइट्स फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर आदि पर रुतबा दिखाने के लिए हथियारों के साथ फोटो टैग करना अब भारी पड़ सकता है। पुलिस हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वाले लोगों की सूची तैयार कर मुकदमा दर्ज कर न केवल उसे गिरफ्तार करेगी बल्कि उसका हथियारों का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि ऐसे लोगों पर निगरानी रखने का निर्देश है, जो सोशल साइट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि अगर आपको कोई हथियारों के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीर अपलोड करने के बाद भय पैदा करने वाले संदेश पोस्ट करते हुए दिखाई देता है या ऐसे किसी के बारे में पता चलता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें