फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप : विवान, नक्ष, दिपांशु, रणविजय ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चैंपियंस ट्रॉफी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नेगी विवान, सैनी नक्ष, दिपांशु और सिंह रणविजय ने स्वर्ण पदक जीते। सीनियर महिला वर्ग में खुशी और अर्चिका प्रथम रहीं। प्रतियोगिता का पांचवां सीजन 9 से 11 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कोरिया से डायरेक्टर वेन योंग ली और अतिथि प्रोफेसर जोसेफ लीन शामिल हुए। सब जूनियर बालक अंडर-27 किलोग्राम वर्ग में नेगी विवान प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर-29 किलोग्राम में सैनी नक्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-32 किलोग्राम में दिपांशु और अंडर-38 किलोग्राम में सिंह रणविजय प्रथम रहे। अंडर-41 किलोग्राम में वॉरियर्स ताइक्वांडो अकादमी की कशिश प्रथम रहीं। सीनियर महिला अंडर-46 किलोग्राम वर्ग में सनराइज मार्शल आर्ट्स की खुशी प्रथम रहीं। अंडर-57 किलोग्राम में टीसीए एमडीयू रोहतक की अर्चिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें