फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल की खुदाई के लिए इनेलो देगी न्योता

Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 इनेलो पार्टी 23 फरवरी को अंबाला के इस्माइलपुर से एसवाईएल की खुदाई का कार्य शुरू करेगी, जिसके लिए पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को इस खुदाई में भाग लेने के लिए न्योता दे रहे हैं। इनेलो के हलका प्रेस प्रवक्ता हरीश छाबड़ा ने बताया कि 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे इनेलो के राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप गांव बूढ़ा में तथा 11:30 बजे लाडवा अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। कहा कि 14 फरवरी को गांव उमरी एवं सुल्तानपुर में गांववासियों की बैठक लेते हुए नहर खुदाई के लिए न्योता देंगे। हरीश छाबड़ा रविवार को इनेलो चिकित्सक सेल के पूर्व जिला प्रधान डॉ. राज छाबड़ा के अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ विकास कक्कड़, अमन गोयल, स्वीटी तथा रिंकू मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें