फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्राले से टक्कर के बाद स्विफ्ट में लगी आग, जिंदा जले तीन दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। संधौली गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सोमवार की देर रात ट्राले से टकराकर स्विफ्ट कार में आग लग गई। भीषण हादसे में कार चालक समेत तीन दोस्त जिंदा जल गए, जबकि चौथे युवक आशीष-20 निवासी मूंडसा जिला झज्जर ने की किसी तरह अपनी जान बचाई। मृतकों की शिनाख्त गौरव (20) निवासी पिलाना, आदित्य (21) निवासी खरावड़ जिला रोहतक और नितेश (18) निवासी जसराना जिला सोनीपत के रूप में हुई, जो बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आशीष का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जल सेना (नेवी) में भर्ती होने के लिए पेपर होना था।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में विनोद कुमार निवासी फौगाट जिला चरखी दादरी ने बताया कि सोमवार को उसके दोस्त नितेश, आदित्य, गौरव और आशीष ने उसे मसूरी घूमने के लिए कहा था। वह भी उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। शाम करीब पौने सात बजे वे चारों स्विफ्ट कार में चले थे। वह भी उनके पीछे अपनी कार में आ रहा था। गौरव ठीक-ठाक स्पीड से गाड़ी चला रहा था। रात करीब सवा नौ बजे टोल टैक्स पार करके संधौली गांव के पास पहुंचे। तभी आगे चल रहे एक ट्राले ने बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगाई, जिससे उसके दोस्त की कार उसमें जा टकराई। हादसे में गाड़ी ने आग पकड़ ली। उसने तुरंत अपनी गाड़ी रोककर उनको बचाने का प्रयास किया, मगर टक्कर लगने से गाड़ी लॉक हो चुकी थी। उसने किसी तरह कंडक्टर सीट खोलकर आशीष को बाहर निकाला। इसी दौरान गाड़ी में आग तेजी से भड़क गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर हो गई और उसके तीनों दोस्तों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। उसने एंबुलेंस के जरिए आशीष को पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसके परिजन उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में ले गए। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि ट्राला नंबर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मौके से ट्राले को कब्जे में लिया है।


दोस्त की गाड़ी लेकर चले थे चारों दोस्त, शिमला व मसूरी घूमने की थी योजना
गौरव के दोस्त रोबिन ने बताया कि मंगलवार को आशीष का नेवी में भर्ती होने के लिए शिमला में पेपर था। इसलिए गौरव उसकी गाड़ी लेकर आशीष, नितेश और आदित्य के साथ शिमला जाने के लिए निकला था। आशीष के पेपर के दौरान तीनों दोस्तों ने शिमला में घूमने की योजना बनाई थी। उसके बाद उनकी मसूरी जाने की योजना थी। उसने करीब एक महीना पहले ही स्विफ्ट खरीदी थी, जिस पर अभी टेंपरेरी नंबर लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें