कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल एवं न्यू जयराम सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित माता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशती जन्म जयंती पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में करीब 120 विद्यार्थियों ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रकट करते हुए पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं के छात्र स्वास्तिक को स्वर्ण पदक, स्मृति चिह्न और 1500 रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। जबकि समर, नैतिक, रूप प्रीत, कनिका, रिदम और प्रत्यक्ष को भागीदारी प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए।
श्री गुलजारीलाल नंदा स्मारक में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जयपाल सिंह रहे। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में पहुंचने पर प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। साथ ही में छिपी योग्यता और प्रतिभा को बाहर निकलना है।