कुरुक्षेत्र। साप्ताहिक प्रवचन कार्यक्रम में मौजूद महिला श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्ति देव कुरड़ी वाले और स्वामी संतोष ओंकार कुरड़ी वालों द्वारा साप्ताहिक प्रवचन किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु सत्ता निराकार परब्रह्म ओंकार भगवान का साकार रूप है। गुरु कृपा का संकेत जीव के मन में शांति आने से मिलता है। गुरु प्रेम अंदर के अंधकार को मिटाकर हृदय को कोमल बनाता है। परमपिता गुरुदेव की कृपा बरसने पर राहें और मंजिलें अपने आप आसान हो जाती हैं। गुरु प्रेम प्राप्त होने पर संसार में किसी अन्य सहारे की आवश्यकता नहीं होती। गुरु ही पाठ और प्रकाश हैं, जिनकी कृपा से हृदय में भक्ति का वास होता है। यह भक्ति जीवन में खुशियां लाती है और आध्यात्मिक आनंद देती है। कलयुग में प्रत्येक जीव को अपने सद्गुरु के प्रति पूर्ण समर्पित होकर सेवा करनी चाहिए।