फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ भी निलंबित बीईओ के समर्थन में उतरा

Tue, 09 May 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलिमेंट्री हेडमास्टर एसोसिएशन के बाद अब प्राथमिक शिक्षक संघ भी शाहाबाद के निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी के समर्थन में आ गया है, जिसने उनकी बहाली की मांग की और इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कौर को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति राज्य  मंत्री कर्णदेव काम्बोंज ने जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में शाहबाद के खंड शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट को निलंबित किए जाने के आदेश दिए थे, जिस पर संघ अपना पुरजोर विरोध और रोष प्रकट करता है।
विज्ञापन


संघ के कर्मचारियों ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी पर स्कूल के जमीनी मामले में लापरवाही से संबंधित सभी आरोप गलत और निराधार है। क्योंकि यह सारा मामला रिवेन्यू विभाग के अंतर्गत आता है और बीईओ इसमें पार्टी भी नही है। संघ इस मामले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच की मांग करता है, ताकि दोषियों का पता चल सके व उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि खंड शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट को अविलंब बहाल किया जाए और भविष्य में कानूनी सलाह के बिना किसी भी शिक्षा अधिकारी के खिलाफ इस प्रकार से कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें