फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब मिल रहे संदिग्ध डेंगू व चिकनगुनिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीज मिलना जारी है। हालांकि अब किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आ रही है। अब तक चिकनगुनिया के तीन और डेंगू के 282 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है जबकि एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन

विभाग ने सोमवार को डेंगू संदिग्ध 14 और चिकनगुनिया संदिग्ध चार लोगों के सैंपल लिए थे। जांच में मंगलवार को आई रिपोर्ट में इनमें से कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। अब तक विभाग डेंगू संदिग्ध 3,709 और चिकनगुनिया संदिग्ध 31 लोगों के सैंपल की जांच कर चुका है। इसमें डेंगू के 282 और चिकनगुनिया के तीन लोग पॉजिटिव आए थे। इसमें डेंगू पॉजिटिव एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके अलावा इस साल डेंगू संदिग्ध छह लोगों की मौत भी हुई।

उधर, जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अब जिले में डेंगू और चिकनगुनिया का कोई भी मरीज सक्रिय नहीं है। डेंगू के 281 और चिकनगुनिया के तीनों मरीज रिकवर हो चुके हैं। अभी कई लोग सैंपल देने के लिए आ रहे हैं। विभाग सैंपल लेकर उनकी जांच कर रहा है। मंगलवार को कोई संदिग्ध सामने नहीं आया।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें