फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा सूर्यनमस्कार अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा योग आयोग, प्रदेश सरकार की ओर से आगामी सूर्यनमस्कार अभियान-2026 के आयोजन के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूर्यनमस्कार अभियान 12 जनवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। ओरिएंटेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने की। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा, कार्ययोजना, एसओपी, पंजीकरण प्रक्रिया और विभागीय समन्वय पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस अभियान के लिए जिला आयुष अधिकारियों को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि सूर्यनमस्कार अभियान आयोग का फ्लैगशिप और महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर हरियाणा को स्वस्थ, सशक्त और खुशहाल बनाना है। यह अभियान 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 12 फरवरी 2026 (महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती) तक पूरे प्रदेश में राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम और संस्थागत स्तर पर संचालित किया जाएगा। पिछले चार वर्षों में यह अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित छह विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुका है।

कार्यक्रम के दौरान अभियान की वेबसाइट का अनावरण किया गया और प्रशिक्षण में एकरूपता के लिए सूर्यनमस्कार की आधिकारिक प्रशिक्षण वीडियो भी दिखाई गई। मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देकर विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्रामों, योग संस्थानों और विभिन्न विभागों में कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान के अंतर्गत आयुष, शिक्षा, खेल, पुलिस, जेल, स्वास्थ्य, महिला व बाल विकास, नगर निगम, बैंक, गुरुकुल, सेना व अर्धसैनिक बलों सहित सभी संस्थानों में सूर्यनमस्कार कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रत्येक जिले के लिए न्यूनतम एक लाख पंजीकरण और 100 प्रतिशत ग्राम भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर आयोग उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, डॉ. मदन मानव सहित आयोग के सदस्य, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला योग समन्वयक और योग विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें