फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुरेश कश्यप बने कश्यप सभा के प्रधान

विज्ञापन
शाहाबाद। नवनियुक्त प्रधान और उपप्रधान को बधाई देते कश्यप सभा के सदस्य।
विज्ञापन
शाहाबाद। कश्यप राजपूत धर्मशाला सोसायटी, मोहल्ला माड़ी की बैठक वीरवार को कश्यप धर्मशाला में प्रधान गुलशन कश्यप की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समाज द्वारा सर्वसम्मति से सुरेश कश्यप को सभा का प्रधान और रामचंद्र कश्यप को सभा का उप प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

प्रधान गुलशन कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों के हितों की लड़ाई में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। अब तक के कार्यकाल में उन्होंने समाज के लोगों की बात को शासन व प्रशासन के सम्मुख रखने व उनके निवारण का कार्य किया है। उन्होंने समाज के लोगों को हर संभव सहायता देने का विश्वास दिलाया। नवनियुक्त प्रधान सुरेश कश्यप ने कहा कि समस्त समाज से विचार-विमर्श करके जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान दर्शन कश्यप, पूर्व खजांची अमरजीत कश्यप, पूर्व मंदिर प्रधान राजकुमार कश्यप, जीतराम कश्यप, राजकुमार कश्यप, दीपक कश्यप, सोमनाथ कश्यप, कृष्ण कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें