फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवतावादी विश्व संस्थान की ओर से मेधावी विद्यार्थियों की सहायता करना प्रशंसनीय : डॉ. शैलेंद्र ममगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मानवतावादी विश्व संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा में दी जा रही मदद सराहनीय है। संस्थान समाज में संवेदनशीलता और मानवतावादी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। यह विचार रविवार को संस्थान परिसर में संस्थान के संस्थापक स्वामी सत्यानंद मानवतावादी के 66वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित बालार्पित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व सिविल सर्जन व लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के परामर्शक-फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

डॉ. ममगाईं ने कहा कि संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को नैतिक शिक्षा और विभिन्न आयामों से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से वे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों की ओर से प्रार्थना से हुई। विद्यार्थी सोनाक्षी ने स्वामी सत्यानंद मानवतावादी के जीवन और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संस्थान के कार्यकर्ता महेंद्र पाल ने कहा कि शिक्षा समाज निर्माण का आधार है। सेवानिवृत्त मुख्य नगर योजनाकार कृष्ण कुमार ने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। संस्थान की प्रभारी साध्वी आशा मानव ने स्वामी के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में चुने गए मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. शैलेंद्र ममगाईं व विनोद जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह का समापन सामूहिक सहभोज के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें