फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का हुआ सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ईवीएम के बारें में जानकारी लेते उपायुक्त शांतनु शर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय के सभागार में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन का कार्य किया गया। इस मौके पर लाडवा के लिए 272 बीयू, 11 सीयू और 11 वीवीपैट का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया। इसी प्रकार शाहबाद के लिए 232 बीयू, 10 सीयू, 10 वीवीपैट, थानेसर के 256 बीयू, 11 सीयू और 10 वीवीपैट तथा पिहोवा के लिए 256 बीयू, 11 सीयू और 10 वीवीपैट का सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि बुधवार को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम द्वितीय रेंडमाइजेशन की जाएगी। पहले भी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ईवीएम, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की रेंडमाइजेशन की जा चुकी है। इस मौके पर एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा, एसडीएम सुरेंद्र पाल, एसडीएम अमन कुमार, एसडीएम नसीब कुमार, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, चुनाव तहसीलदार सरला, चुनाव कार्यालय से सहायक मीनू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें