इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी फसल को सुखाते श्रमिक। संवाद
कुरुक्षेत्र/इस्माइलाबाद। जिले में सूरजमुखी फसल की खरीद सभी सात केंद्रों पर जारी है। 25 मई से शुरू हुई खरीद के बाद मौसम साफ होने के चलते पिछले तीन दिनों से आवक भी तेज हो गई है। बुधवार को भी फसल की कटाई व आवक में तेजी देखी गई। जिले में अब तक 2070 एमटी फसल खरीद की जा चुकी है, जिसमें सबसे अधिक फसल शाहाबाद अनाजमंडी में 1206 एमटी की हुई है। उधर किसानों में अब दो दिन तक मौसम में कुछ बदलाव की चिंता भी दिखाई देने लगी है। ऐसे में पिछले तीन दिनों से किसानों ने कटाई तेज कर दी थी, जिसका असर बुधवार को भी दिखाई दिया।
इस बार फसल खरीद के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं, जहां हैफैड व वेयर हाउस कॉर्पोरेशन की ओर से खरीद की जा रही है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार का कहना है कि खरीद पूरी तरह से सुचारू चली हुई है।
केंद्र- अब तक खरीद
इस्माइलाबाद 238 एमटी
थानेसर 24 एमटी
ठोल 69 एमटी
शाहाबाद 1206 एमटी
लाडवा 91 एमटी
बाबैन80 एमटी
झांसा 362 एमटी