फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी की खरीद व आवक तेज, अब तक 84840 क्विंटल खरीद

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में बिकवाली के लिए आई सूरजमुखी की फसल। संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी की आवक बढ़ने के साथ खरीद एजेंसी ने खरीद व उठान का कार्य भी तेज किया हुआ है। मौसम साफ चलने से सूरजमुखी खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। खरीद के साथ उठान का कार्य भी समय पर हो रहा है। जिससे किसानों को उनकी फसल का भुगतान भी किया जा रहा है। मार्केट कमेटी के अंतर्गत आने वाली इस्माईलाबाद अनाजमंडी से अब तक 36590 क्विंटल, झांसा मंडी से 24750 तथा ठोल मंडी से 23500 क्विंटल सूरजमुखी की फसल खरीद ली गई है। इस तरह तीनों मंडियों से 84840 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद कर ली गई है। वहीं तीनों मंडियों से 52520 क्विंटल सूरजमुखी का उठान कर लिया गया है। बकाया माल भी जल्द उठा लिया जाएगा। मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने बताया कि आढ़तियों किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें