फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समझाैता तोड़ 10 लाख हड़पने के आरोपियाें के खिलाफ समन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पिहोवा की अदालत ने सिख रीति-रिवाजों से हुई शादी के बाद हुए विवाद और पंचायती समझौते को तोड़कर 10 लाख रुपये हड़पने के मामले में महिला और अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए समन जारी किए हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को 27 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता निर्मल सिंह ने अदालत को बताया कि उनके बेटा का विवाह 3 फरवरी 2016 को कुरुक्षेत्र के मन्नत पैलेस में सिख रीतियों के अनुसार आरोपी महिला के साथ हुआ था। दंपती ने 28 मई 2017 को एक बेटी को जन्म दिया। शादी के कुछ महीनों बाद दोनों के बीच मतभेद हो गए और 9 अगस्त 2017 को दोनों अलग हो गए।
विवादों को सुलझाने के लिए 3 सितंबर 2022 को दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायती समझौते में 30 लाख रुपये में पूरा विवाद सुलझाने और धारा 13-बी के तहत आपसी सहमति से तलाक दाखिल करने पर सहमति बनी। पंचायती तलाकनामा भी लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के अनुसार शिकायतकर्ता ने 12 सितंबर 2022 को महिला के खाते में 10 लाख रुपये डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से डाल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें