फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुमन सैनी ने नवरात्र पर किए माता बाला सुंदरी के दर्शन

विज्ञापन
लाडवा। मंदिर में माता बाला सुंदरी के दर्शन करती  राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी
विज्ञापन
लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने लाडवा पहुंचकर माता बाला सुंदरी मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने लाडवा वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति की तरफ से उपाध्यक्ष को माता बाला सुंदरी का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक हैं। माता बाला सुंदरी में श्रद्धालुओं की असीम आस्था है और नवरात्र के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं, जिन्हें माता पूर्ण करती हैं। इस मौके पर नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, पूनम सैनी, परमजीत कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें