बाबैन। गांव धनानी निवासी मीनू को धनराशि चैक वितरित करती राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा
बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाओं बनाकर उन्हें लागू किया जा रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश में अंत्योदय की नीति से कार्य कर रही है। सबसे पहले अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने यह दावा किया। वे एक कार्यक्रम में बोल रही थीं, जिसमें उन्होंने लाडवा विधानसभा के गांव धनानी निवासी जयपाल की पत्नी मीनू को पांच लाख रुपये का चेक वितरित किया। जयपाल की खेत में काम करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, जिन्हें मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है।