झांसा थाना के अंतर्गत गांव हिंगाखेड़ी में 28 वर्षीय युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय कराज पुत्र सतनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कराज शराब पीने आ आदि था, गत दिवस दोपहर करीब ढाई बजे अपने ही घर पर अपनी चादर से गाडर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा और डॉ. रश्मीत के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। हालांकि पुलिस ने मृतक के पिता सतनाम सिंह के बयान कर 174 कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।