फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वरोजगार स्थापित करने वाले सफल युवाओं को किया जाएगा पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं में स्वरोजगार स्थापित करने की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा सफल उद्यमियों को पुरस्कृत करने की योजना लागू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष प्रत्येक जिले में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2023 के अवसर पर अपना सफल उद्यम स्थापित करने एवं चलाने में प्रथम विजेता उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, द्वितीय विजेता उम्मीदवार को 7500 रुपये और तृतीय विजेता उम्मीदवार को पांच हजार रुपये की नकद राशि एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं शिक्षुता सलाहकार जगमोहन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी पुरस्कृत उद्यमियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन उम्मीदवारों को राज्य स्तर पर विश्व युवा कौशल दिवस समारोह के अवसर पर प्रथम विजेता उम्मीदवार को 50 हजार रुपये, द्वितीय विजेता उम्मीदवार को 40 हजार रुपये और तृतीय विजेता उम्मीदवार को 30 हजार रुपये की नकद राशि एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 31 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें