फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों नशीली दवाओं के विरुद्ध आज लेंगे सामूहिक शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ को मनाते हुए आज शिक्षण संस्थानों में नशीली दवाओं के विरुद्ध विद्यार्थियों को सामूहिक शपथ दिलवाई जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां, पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय विभाग की ओर से प्रदेश में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने कहा कि स्कूल, कॉलेजों में प्रतियोगिताओं, सेमिनारों, वेबिनार, कार्यशाला, रैली, फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक, खेल और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा। नशे के विरुद्ध अभियान के तहत युवाओं के लिए दौड़, वॉकथॉन करवाकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा लघु सचिवालय के कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी शपथ दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें