फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक से सात अक्टूबर तक पिपली चिड़ियाघर फ्री देख सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। वन्य एवं वन्य जीव विभाग ने गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इको क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के महत्व को समझाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने उत्साह और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने पेंटिंग और प्रस्तुतियों के माध्यम से वन्यजीवों की सुरक्षा और महत्व को रचनात्मक ढंग से उजागर किया। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ वीक, जो 1 से 7 अक्तूबर तक पिपली चिड़ियाघर में मनाया जाएगा। इसके दौरान सभी विद्यार्थियों की एंट्री नि:शुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें